जतारा: सगरवारा: घर के बाहर खेल रही 8 वर्षीय रोशनी को पिकअप ने कुचला, अस्पताल पहुंचते ही मौत
सगरवारा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय रोशनी कुशवाहा की मौत हो गई। बताया गया है कि रोशनी घर के पास खड़ी थी, तभी एक पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मारते हुए कुचल दिया। परिजन गंभीर हालत में बच्ची को निजी वाहन से जतारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान मौत हो गई।