परिहार: सिरसिया बॉर्डर पर SSB ने बड़ी कार्रवाई कर 540 लीटर नेपाली शराब बरामद की
बेला भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ 51वीं बटालियन SSB ने कार्रवाई करते हुए सिरसिया बॉर्डर से 540 लीटर नेपाली शराब बरामद की। तस्करी में इस्तेमाल चार मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई।एसएसबी को सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 310/1 के आसपास से शराब की खेप भारत लाई जा रही है।