बरहट: फौजी ढाबा के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक युवक घायल
Barhat, Jamui | Mar 18, 2024 जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर स्थित फौजी ढाबा के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया निवासी शिव कुमार शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक गिद्धौर की ओर से अपनी नई बजाज पल्सर बाइक पर सवार होकर तेज़ गति से जमुई शहर की ओर जा रहा था, तभी दुर्घटना हो गई।