बरहट: बरहट थाना क्षेत्र के तोमर टोला में बम विस्फोट कर बदमाशों ने नगदी सहित डेढ़ लाख रुपए लूटा
Barhat, Jamui | Mar 13, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के तोमर टोला में हथियारबंद अपराधियों ने बम विस्फोट कर एक घर से नगदी, सोने, चांदी के गहने व बर्तन सहित डेढ़ लाख रुपए का सामान लूट लिया। वहीं दो दिनों के अंदर तोमर टोले में दो घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है। बताया जाता है कि तोमर टोला निवासी गौतम झा शादी समारोह में गए हुए थे। तभी लुटेरे ने लूट की घटना को अंजाम दिया।