बरहट: कियूल नदी खैरम घाट में 33000 वोल्ट तार दुरुस्त करने के दौरान एक मजदूर नदी की तेज धार में बहे, आक्रोशित लोग किया सड़क जाम
Barhat, Jamui | Sep 18, 2024 कियूल नदी खैरमा घाट में बिना सेफ्टी बेल्ट के मजदूरों द्वारा 33 हजार वोल्ट का तार दुरुस्त करने के दौरान एक मजदूर नदी की तेजधार में बह गए। इसको लेकर आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को जमुई मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित पतोना चौक के समीप सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई।