बरहट: करमा के दिन काला पत्थर गांव में दो सगी बहन की मौत के बाद पीड़ित परिजन से जीप सदस्य मिले, हर संभव मदद का आश्वासन दिया
Barhat, Jamui | Sep 17, 2024 बरहट प्रखंड के डाढ़ा पंचायत के काला पत्थर गांव में करमा के दिन दो सगी बहन की नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत के बाद जिप सदस्य अनिल साह पीड़ित परिजन राजू साह से मिलने उनके घर पहुंचे। जहां उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिए। अनिल साह ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं।