बरहट: यातायात थाना के सामने पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, नियमों का अनदेखी करने वाले वाहन चालकों से काटे गए जुर्माना
Barhat, Jamui | Sep 15, 2024 जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित यातायात थाना के समीप यातायात थाना प्रभारी आरएन अकेला के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले तथा वाहनों के कागजात पूरे नहीं रखने वाले वाहन चालकों का चालान काटकर जुर्माना भी वसूल की गई। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को लेकर खासकर बाइक चालकों में हड़कंप मच गया।