बरहट: मलयपुर पुलिस ने 24 घंटा के अंदर लूट कांड में शामिल दो अपराधी को एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Sep 16, 2024 मलयपुर थाना की पुलिस ने बीते रविवार को पिस्टल का भय दिखाकर लूटपाट करने वाले दो अपराधी को एक पिस्टल और दो जिंदा कारतुस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के गादी कटौना निवासी सन्नी कुमार सिंह और गढ़वा कटौना निवासी शिशुपाल तिवारी के रूप में हुई। साथ ही पुलिस ने इस लूटकांड में प्रयोग किए गए एक बाइक को भी जब्त किया है।