बरहट: जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा में आंशिक बदलाव, 26 को परीक्षा।
Barhat, Jamui | Sep 16, 2024 जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए 18 सितंबर से अर्धवार्षिक सह मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में अर्धवार्षिक सह मूल्यांकन परीक्षा को लेकर 18 से 26 सितंबर तक तिथि का निर्धारण किया है।