बरहट: कियूल नदी के खैरमा घाट में बिना सेफ्टी बेल्ट के 33000 तार लगाने के दौरान एक मजदूर नदी की तेज धार में बहे, तलाश जारी
Barhat, Jamui | Sep 18, 2024 क्यूल नदी स्थित खैरमा घाट में बिना सेफ्टी बेल्ट के मजदूरों द्वारा 33 हजार का तार लगवाने के दौरान एक मजदूर नदी की तेजधार में बह गया। जिसे काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना जमुई सीओ ललिता कुमारी तथा बरहट सीओ को दी गई। वहीं लापता मजदूर की तलाश जारी है।