बड़ौद: बीएमओ के निर्देशन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण।
आगर जिले के बड़ोद में डग रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार शाम को bmo डॉक्टर विवेक फुलिया के निर्देशन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान में ब्लॉक के सभी मॉडल शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई। एक वर्ष से 19 वर्ष के सभी बच्चों को अभियान के दिन कृमि विनाशक गोली अल्बेंडाजोलम का सेवन कराया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में नोडल के शिक्षक उपस्थित रहे।