लक्सर के नेहन्दपुर सुठारी गांव में मनरेगा के विकास कार्यों को लेकर हुई जांच के बाद ₹11 लाख 20 हजार 269 रुपये की रिकवरी निर्धारित की गई है। ग्राम प्रधान विजयपाल ने इस रिकवरी को गलत बताते हुए जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
ग्राम प्रधान का आरोप है कि किसानों के खेतों में मनरेगा के तहत बनाए गए फार्म पोंड बाद में किसानों द्वारा समतल करा दिए गए, लेकिन इन परिस्थितियों की पूरी जांच किए बिना ही रिकवरी निर्धारित कर दी गई।
विजयपाल ने कथित साजिश और मनरेगा लोकपाल की भूमिका को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि उनके पास मामले से जुड़े साक्ष्य और फोटो मौजूद हैं। प्रधान ने कहा कि वह निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर न्यायालय तक लड़ाई लड़ेंगे।
अब देखना होगा कि ग्राम प्रधान के आरोपों पर मनरेगा लोकपाल और संबंधित अधिकारियों की ओर से क्या जवाब सामने आता है।
#LaksarNews #NehandpurSuthari #MGNREGA #GramPradhan #RecoveryCase #HaridwarNews
Laksar, Haridwar | Sep 11, 2026