ब्यौहारी: बरहों में रहस्यमय मौत: सड़क पर मिला शव, निजी अंगों पर चोट के निशान
ब्यौहारी क्षेत्र में 42 वर्षीय बाबूलाल साकेत की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। खरपा में बरहों कार्यक्रम में आए बाबूलाल का शव घर से 50 मीटर दूर मिला। निजी अंग में चोट के निशान मिलने से मामला उलझा, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस जांच में रविवार सुबह 9 बजे से जुटी है।