गिरिडीह: गौ मांस तस्करी मामले में फैसले से पहले आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
गौ मांस तस्करी के एक मामले में मंगलवार को गिरिडीह न्यायालय में अंतिम फैसला सुनाया जाना था, लेकिन उससे एक दिन पहले ही आरोपी के फरार हो जाने की चर्चा से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे इस बात का पता चला कि आरोपी पहले ही कोर्ट परिसर से गायब हो चुका है।