गिरिडीह: गिरिडीह नगर निगम और यातायात पुलिस ने शहर में संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
गिरिडीह नगर निगम और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को 12 बजे से शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। शहरी क्षेत्र के टावर चौक से कचहरी चौक होते हुए ट्रेंड्स मॉल तक इस अभियान को गति दी गई। इसकी अगुवाई नगर प्रबंधक विपिन विमल टोप्पो और यातायात इंस्पेक्टर दुग्गन टोपनो कर रहे थे।