गिरिडीह: पत्रकार प्रभाकर आलोक के निधन पर न्यू बरगंडा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
पत्रकार प्रभाकर आलोक के निधन के बाद मंगलवार को 1 बजे न्यू बरगंडा प्रोफेसर कॉलोनी स्थित न्यूज़ कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मीडिया जगत से जुड़े लोग और अग्रणी भारत संस्था के पदाधिकारी समेत शहर के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर स्वर्गीय प्रभाकर आलोक के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।