गिरिडीह: तेलोडीह में ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पचंबा पुलिस ने एक आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
तेलोडीह में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक आरोपी को पचंबा पुलिस ने मंगलवार को 12 बजे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। सोमवार को हुई मारपीट में एक पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। मंगलवार को सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। घटना के संबंध में घायल नूरजहां खातून ने बताया लंबे समय से गोतिया लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।।