गिरिडीह: पचंबा थाना क्षेत्र के बोडो निवासी एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने की मारपीट, अस्पताल में इलाज जारी
पचंबा थाना क्षेत्र के बोडो निवासी मोहम्मद तैयब को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मंगलवार को 12 बजे ईनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। मोहम्मद तैयब की पत्नी घर के सामने झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान झाड़ू से मिट्टी उड़ कर दूसरे के घर में चला गया। इसी बात को लेकर दोनों ओर से पहले कहा सनी हुई।बाद में बगल के रहने वाले लोगों ने इनके साथ मारपीट कर दी।