मुरैना नगर: चंबल कॉलोनी पार्क से टीईटी विरोध की उठी हुंकार, शिक्षकों ने 8 अप्रैल को कलेक्ट्रेट घेराव का किया ऐलान
मुरैना शहर के चंबल कॉलोनी पार्क में आज रविवार शाम टीईटी परीक्षा के विरोध में शिक्षकों की बैठक हुई,जिसमें आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। 8 अप्रैल को दोपहर 3 बजे शिक्षक एकत्रित होकर रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे। संयुक्त मोर्चा ने इसे अधिकारों की लड़ाई बताया। 11 अप्रैल को तहसील स्तर और 18 अप्रैल को भोपाल में रैली होगी।