भारी बारिश के बीच मुस्तैद उत्तराखंड फायर सर्विस: जगह जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारू
आज प्रदेशभर में हुई मूसलाधार बारिश के चलते कई क्षेत्रों में विशालकाय पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही 'उत्तराखंड फायर सर्विस' की टीमों ने बिना समय गंवाए मोर्च संभाला और राहत कार्य शुरू किया।
फायर ब्रिगेड के जवानों ने अत्याधुनिक कटर और उपकरणों की मदद से सड़कों पर गिरे पेड़ों को काटकर हटाया और मार्ग साफ किए। जवानों की त्वरित कार्रवाई और कड़ी मशक्कत के चलते घंटों से बाधित यातायात को पुनः सुचारू कराया जा सका, जिससे राहगीरों को बड़ी राहत मिली।
#uttarakhandFireService #uttarakhandpolice #fireservice #FireFighters #Rescue