पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बयान-थैंक्स ED, थैंक्स BJP कि मुझको यहां बुला लिया
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ED की पूछताछ को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है। उन्होंने कहा कि ED ऑफिस थोड़ी बुला रहा है मुझको, सत्ता बुला रही है और उनका अहंकार बुला रहा है।
हरीश रावत ने कहा कि उन्हें अपनी चिंता नहीं, बल्कि देश और समाज की चिंता है। उन्होंने चुनावी चिंताओं का जिक्र करते हुए कहा कि हम उन चिंताओं का समाधान करेंगे। रावत ने तंज कसते हुए कहा-थैंक्स ED, थैंक्स BJP, कि उन्होंने मुझको यहां बुला लिया।
#HarishRawat #ED #BJP #Uttarakhand #Politics #Dehradun #PahadSamachar