प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा ने पैर छूकर लिया त्रिवेंद्र रावत का आशीर्वाद
भाजपा कोर कमेटी की बैठक के दौरान एक खास नजारा देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नवनियुक्त महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा का पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद फणींद्रनाथ शर्मा ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत बैठक में मौजूद अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी इस दृश्य को देखा। यह केवल एक शिष्टाचार नहीं, बल्कि वरिष्ठ नेताओं का सम्मान कैसे किया जाता है, उसका एक संदेश भी था।
#BJP #UttarakhandBJP #Dehradun #TrivendraSinghRawat #PhanindranathSharma #MahendraBhatt #PushkarDhami #UttarakhandPolitics #pahadsamachar