सतना। शहर के सार्थक अस्पताल में सोमवार को विवाद होने की खबर सामने आई है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।हालांकि, खबर लिखे जाने तक विवाद किस कारण हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन से विषय मे अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया हैं।