प्रतापगढ़: प्रतापगढ़-नीमच रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, 2 घायल; चालक हिरासत में, पुलिस ने करवाया पीएम
प्रतापगढ़ जिले के काजली गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रतापगढ़–नीमच मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें 50 वर्षीय महिला शामू बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अशोक रैगर और बहू हंसी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।