एल्युमिनी एसोशिएशन सभागार टाटा कॉलेज चाईबासा में सुखदेव बारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आदिवासी समाज द्वारा संचालित स्कूलों के संचालकों ने नेशनल शिड्यूल्ड ट्राइब्स एजुकेशन एसोसिएशन का गठन किया। इसके सफल संचालन के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में सुभाष चातर को अध्यक्ष चुना गया।