जगन्नाथपुर स्थित कारमेल इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रावास से विगत 2 फरवरी को सातवीं क्लास के दो बच्चे गायब हो गए थे। परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत जगन्नाथपुर पुलिस ए की थी। शिकायत मिलने पर जगन्नाथपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 फरवरी को दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चों को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।