जगन्नाथपुर: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था ₹5 करोड़ की बैंक डकैती का मास्टरमाइंड, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
बड़बिल में पुलिस मुठभेड में बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का मुख्य आरोपी सिपु कुमार घायल हो गया। 19 दिसंबर को हुई इस डकैती में पांच करोड़ से अधिक का सोना और नकदी लूटी गई थी। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी । सिपु कुमार ओडिशा, बिहार और झारखंड में कई गंभीर मामलो में वांछित था।