हरदोई: कोतवाली देहात पुलिस ने मारपीट और लाइसेंसी रायफल से फायरिंग के आरोपी को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Oct 21, 2025 जानकारी के अनुसार 19 अक्टूबर को कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पिहनिया निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी कि गांव निवासी अभियुक्त लालाराम ने अपने भाई के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की और फिर अपने घर की छत से अपनी लाइसेन्सी राइफल से हवाई फायर किया । तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया।