हरदोई: दीपावली त्योहार पर बाइक से घर जाते समय बसेन गांव के निकट सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल
Hardoi, Hardoi | Oct 21, 2025 प्रताप नगर-बघौली मार्ग पर बेसन गांव के निकट दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें एक बाइक पर सवार चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए भतीजे की अस्पताल में मौत हो गई जबकि उसके चाचा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।जानकारी के मुताबिक जनपद सीतापुर के कोतवाली देहात के क्षेत्र के बनेहटा निवासी अनुरुध कन्नौज में सिलाई का काम करता था।