हरदोई: ससुराल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, दलौली गांव के पास हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम
Hardoi, Hardoi | Oct 21, 2025 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी हरिवंश लखनऊ में मजदूरी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि हरिवंश पत्नी को विदा करने के लिए अपनी ससुराल पहाड़पुर गया था।और वहां से सोमवार शाम को घर वापस लौट रहा था तभी रास्ते में दलौली गांव के पास उसकी बाइक पोल से टकरा गई जिसमें वहां गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए हरदोई के मेडिकल कॉलेज लाया गया।