हरदोई: कांशीराम कालोनी में दूसरे के घर में पंखे से लटकता मिला युवक का शव, बड़े भाई ने हत्या का आरोप लगाया
Hardoi, Hardoi | Oct 21, 2025 हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी महनूर बिजली मिस्त्री था।महनूर का शव कालोनी में ही एक घर में पंखे से लटकता मिला। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।और जांच पड़ताल में जुटी हुई है।