हरदोई: समुदा के पास मवेशी को बचाने के चक्कर में मैजिक अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, ड्राइवर समेत 6 लोग घायल
Hardoi, Hardoi | Oct 21, 2025 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के समुदा के पास मवेशी को बचाने के चक्कर में मैजिक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।हादसे को होता देख आसपास के लोग आनन फानन में मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला और घायलों को हरदोई के मेडिकल कॉलेज लाया गया। इस हादसे में ड्राइवर समेत करीब 6 लोग घायल हुए है।