💥 उमरिया के चंदिया में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
चंदिया नगर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने एक 31 वर्षीय युवक की बाइक पर बैठे-बैठे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवकुमार बैगा, निवासी ग्राम झाला, थाना चंदिया के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही डायल-112 और चंदिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
#Umaria #Chandiya #UmariaNews #BreakingNews #MadhyaPradesh #MPNews #CrimeNews #NewsUpdate #ShivKumarBaiga #PoliceInvestigation #DeepakVerma #umariaalert