चंदिया में युवक की अचानक मौत_उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अंग्रेजी शराब दुकान के सामने बाइक पर बैठा था, तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह बाइक की टंकी पर झूल गया। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर लोगों ने डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो युवक की मौत हो चुकी थी। आधार कार्ड से उसकी पहचान 31 वर्षीय शिवकुमार बैगा निवासी ग्राम झाला के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
#spumaria #sdopumaria #collectorumriya