मुगलसराय: मुगलसराय नगर पालिका में ईओ धर्मराज सिंह का सम्मान, जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों की सराहना की
मुगलसराय नगर पालिका परिषद में शनिवार दोपहर 02 बजे को आयोजित सम्मान समारोह में (ईओ) धर्मराज सिंह को नामित सभासदों और जनप्रतिनिधियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान नगर विकास, स्वच्छता व्यवस्था और जनहित से जुड़े कार्यों में उनके योगदान की सराहना की गई। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय को विकास के लिए जरूरी बताया।