SIR के विरोध में विपक्षी नेताओं का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल-प्रियंका खुली गाड़ी में सवार, तेजस्वी-अखिलेश साथ; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल की.
SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च शुरू कर दिया है। इस मार्च में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और आइसा की नेता नेहा बोरा समेत कई विपक्षी नेता शामिल हैं। नेता गाड़ियों से कोर्ट की ओर बढ़ रहे हैं।
मार्च से पहले राहुल गांधी ने करीब 40 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने विपक्ष के इस अभियान की तुलना भगवान शिव की बारात से करते हुए कहा कि इसमें कोई भी शामिल हो सकता है।
इससे पहले रविवार को विपक्षी सांसदों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को पत्र लिखकर ज्ञापन सौंपने के लिए मुलाकात का समय मांगा था। हालांकि, CJI ने मिलने से इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि कोई भी आम नागरिक या निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपनी शिकायत लेकर याचिका दाखिल कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट संबंधित पक्षों की समस्याएं सुनेगा और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करेगा।
#SIR #SIRProtest #RahulGandhi #राहुलगांधी #SupremeCourt #सुप्रीमकोर्ट #विपक्षीमार्च #विपक्ष #INDIAAlliance #AkhileshYadav #TejashwiYadav #CECज्ञानेशकुमार #मतदाता_सूची #वोटर_लिस्ट #ElectionCommission #भारतीयराजनीति #BreakingNews #PoliticalNews #LatestNews #BiharNews #SamastipurToday