Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

राज्यस्तरीय सामूहिक भूख सत्याग्रह के दूसरे दिन बैरिया प्रखंड अंचल कार्यालय के समक्ष मोदी - सम्राट सरकार के संवेदनहीनता के खिलाफ उमड़ी भीड़

MORE NEWS

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर विहिप बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस ।

विभाजन विभीषिका को याद कर भारत को पुनः अखण्ड बनाने का संकल्प दोहराया !

बेतिया, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के उत्तरवारी पोखरा स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला मंत्री सोनू कुमार के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के नगर अध्यक्ष विजय आर्या ने की, जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव एवं मनोज बरनवाल ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य वक्ता के रूप में विभाग मंत्री नीरज सोनी एवं विभाग सह संयोजक रमण गुप्ता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लगभग 80 वर्ष पूर्व देशवासियों ने विभाजन की विभीषिका झेली थी। विभाजन का दर्द और उससे जुड़ी पीड़ा आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है। यह दिवस हमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

वक्ताओं ने कहा कि अखंड भारत का संकल्प भारत की सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रीय चेतना और गौरवशाली विरासत के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प है। आज आवश्यकता है कि हम अपने इतिहास से सीख लेते हुए समाज में एकता, समरसता और राष्ट्रभाव को मजबूत करें।

कार्यक्रम के दौरान विनय जी, सुनील जायसवाल जी, मुन्ना मेजर जी, सुनील जी, रमेश सावन, रामायण कुमार, देवेंद्र जायसवाल, प्यारे लाल राव, विजय कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत को पुनः अखंड भारत बनाने के संकल्प को दोहराया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वंदे मातरम्।
भारत माता की जय।

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर विहिप बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस । विभाजन विभीषिका को याद कर भारत को पुनः अखण्ड बनाने का संकल्प दोहराया ! बेतिया, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के उत्तरवारी पोखरा स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला मंत्री सोनू कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के नगर अध्यक्ष विजय आर्या ने की, जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव एवं मनोज बरनवाल ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य वक्ता के रूप में विभाग मंत्री नीरज सोनी एवं विभाग सह संयोजक रमण गुप्ता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लगभग 80 वर्ष पूर्व देशवासियों ने विभाजन की विभीषिका झेली थी। विभाजन का दर्द और उससे जुड़ी पीड़ा आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है। यह दिवस हमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने कहा कि अखंड भारत का संकल्प भारत की सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रीय चेतना और गौरवशाली विरासत के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प है। आज आवश्यकता है कि हम अपने इतिहास से सीख लेते हुए समाज में एकता, समरसता और राष्ट्रभाव को मजबूत करें। कार्यक्रम के दौरान विनय जी, सुनील जायसवाल जी, मुन्ना मेजर जी, सुनील जी, रमेश सावन, रामायण कुमार, देवेंद्र जायसवाल, प्यारे लाल राव, विजय कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत को पुनः अखंड भारत बनाने के संकल्प को दोहराया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वंदे मातरम्। भारत माता की जय।

Bettiah, West Champaran | Aug 14, 2026

आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की कि हार्दिक शुभकामनाएं।

आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की कि हार्दिक शुभकामनाएं।

Bettiah, West Champaran | Aug 14, 2026

आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं।

आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं।

Bettiah, West Champaran | Aug 14, 2026