नावकोठी: डफरपुर पंचायत के छतौना अब्बूपुर में अचानक लगी आग,दो घर जलकर राख,लाखों रुपए का नुकसान
छतौना अब्बूपुर में अचानक गुरुवार को आग लग गई जिससे दो घर जलकर राख हो गए। इसमें लाखों रुपए संपत्ति के नुकसान का आकलन किया गया है। पीड़िता खैतुन खातून और मो अख्तर हैं। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के दमकल एवं स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक घर में रखा मोटरसाइकिल,सोना चांदी ,कपड़े,अनाज,पलंग आदि जलकर राख हो गया।