नावकोठी: संत निरंकारी मिशन के सदस्यों ने रजाकपुर में किया रक्तदान शिविर का आयोजन,सिविल सर्जन बेगूसराय ने किया उद्घाटन
नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर में संत निरंकारी मिशन से जुड़े सदस्यों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसका उद्घाटन सदर अस्पताल बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार एवं स्थानीय अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटक किया। इस अवसर पर 140 लोगों ने रक्तदान किया। रामधारी सिंह दिनकर ब्लड बैंक बेगूसराय एवं राॅटरी क्लब बेगूसराय के लैब टेक्नीशियन ने रक्त संग्रह किया।