नावकोठी: पहसारा से शराब के नशे में उत्पात करते हुए पुलिस ने एक नशेड़ी को किया गिरफ्तार,सूचना दर्ज कर नशेड़ी को भेजा कोर्ट
नावकोठी पुलिस ने शराब के नशे में उत्पात करते हुए पहसारा से एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली के पहसारा में एक नशेड़ी आने जाने वाले राहगीरों के साथ बदसलूकी कर रहा है,घटनास्थल पर सब इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार दलबल के साथ पहुंचे। वहां पप्पू कुमार नशे की हालत में पाए गए,जांचों उपरांत शराब पीने की पुष्टि हुई।