नावकोठी: डफरपुर पंचायत के कमलपुर में किशोर के साथ बेवजह मारपीट में एक महिला जख्मी, पीएचसी में कराया गया इलाज
डफरपुर पंचायत के कमलपुर में किशोर के साथ बेवजह मारपीट के दौरान एक महिला जख्मी हो गयी। जख्मी महिला राम महतो की पत्नी अंजुला देवी हैं। इस सिलसिले में उसने थाना सहित बाल संरक्षण इकाई बेगूसराय में अपने पुत्र छोटू कुमार के साथ गांव के जनार्दन कुमार द्वारा बेवजह गाली गलौज और मारपीट करने,बीच बचाव करने पर मेरे साथ भी मारपीट कर जख्मी करने का मामला दर्ज करायी है।