नावकोठी: डुमरिया सहित विभिन्न स्थानों पर आंगनवाड़ी सेविका ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली,लोगों से वोट डालने का किया अपील
रजाकपुर सहित अन्य स्थानों पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी सेविका ने अपने पोषक क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। जागरूकता रैली से पूर्व अभिभावक माता के साथ आकर्षक रंगोली का निर्माण कर मतदान के महत्व को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य सेविका शामिल थे।