नावकोठी: नावकोठी पुलिस ने 13 लीटर देसी शराब के साथ पहसारा से एक कारोबारी को किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में जेल
पुलिस ने पहसारा से 13 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पहसारा में छापेमारी की गई जिसमें मीतो सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसके घर की तलाशी के क्रम में एक डिब्बे से 13 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। कांड दर्ज कर जेल भेज दिया गया।