घोड़ाडोंगरी: पांढरा गांव में आयोजित 7 दिवसीय गोंडी कोयापुनेम दर्शन का हुआ समापन, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
पांढरा गांव में रविवार शाम करीब 5.30 बजे 7 दिवसीय गोंडी कोयापुनेम दर्शन का विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सरपंच सुरवन सलाम ने बताया कि पांढरा गांव में 7 दिवसीय गोंडी कोयापुनेम दर्शन का विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। 7 दिन तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें स्वास्थ्य शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।