कांके: मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल और सीएम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
Kanke, Ranchi | Oct 2, 2025 मोरहाबादी मैदान में गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार, उनकी अहिंसा एवं सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा आज भी पूरे देश और विश्व के लिए मार्गदर्शक है।