गुन्नौर: गांव मढ़ावली के निवासी ग्रामीण ने करीब 3 बीघा जमीन पर गांव के कुछ लोगों पर कब्जा करने का आरोप लगाया
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के गांव मढ़ावली निवासी वीरपाल ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की गांव के समीप करीब साढ़े सात बीघा जमीन है। पीड़ित का आरोप है कि हल्का लेखपाल और कानूनगो ने पीड़ित की गैर मौजूदगी में जमीन की पैमाइश की। पीड़ित का आरोप है कि पीड़ित की जमीन में शीशाम व अन्य कई पेड़ों का मेढ़ा लगा हुआ था ।