देहरादून: पुलिस मुख्यालय, देहरादून में डीजीपी अभिनव कुमार की अध्यक्षता में गोष्ठी का हुआ आयोजन, प्रशिक्षुओं के साथ की गई चर्चा
डीजीपी अभिनव कुमार की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान माउंट आबू स्थित सीआरपीएफ की अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे और वर्तमान में शैक्षिक भ्रमण पर उत्तराखण्ड आये सीआरपीएफ के 18वे़ DEGO बैच के 15 प्रशिक्षुओं के साथ चर्चा की गई। इस दौरान डीजीपी अभिनव कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रदेश की भौगोलिक स्थिति की जानकारी दी।