देहरादून: पटेलनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देहरादून हरिद्वार हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, बस और लोड़र की हुई टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित
देहरादून के पटेलगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देहरादून हरिद्वार हाईवे पर सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक आईएसबीटी देहरादून की ओर जा रही यात्रियों से भरी बस लोड़र से टकरा गई। हादसे में लोड़र चालक को हल्की चोटें आई है। वही लोडर डिवाईडर पर लगी रेलिंग को तोड़ते हुए डिवाईडर पर चढ़ गया. वहीं बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित है।