देहरादून: सीएम धामी ने सचिवालय में जनपद चंपावत को आदर्श बनाने के लिए बनाई जा रही कार्य योजना और गतिमान कार्य की समीक्षा की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में जनपद चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने के लिए लिए बनाई जा रही कार्ययोजना और गतिमान कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने के लिए जनपद चम्पावत को मॉडल जनपद के रूप में लिया जा रहा है।