देहरादून: बद्रीनाथ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल ने कहा, लोकल कार्यकर्ता बनाया जाएगा उम्मीदवार
बद्रीनाथ उप चुनाव में उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस गढ़वाल लोकसभा सांसद प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल ने कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गणेश गोदियाल ने कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में लोकल कार्यकर्ता को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा और उस उम्मीदवार को जीताने के लिए अपनी पूरी हैसियत और ताकत के साथ काम करेंगे।